भाजपा जिला कार्यालय पर 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर हुई बैठक

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर में भाजपा जिला कार्यालय गंगानगर पर पूर्व वित्त मंत्री हरियाणा सरकार एवं उत्तर प्रदेश से चुनाव अधिकारी कैप्टन अभिमन्यु सिंह का आगमन हुआ।उत्तर प्रदेश सह चुनाव अधिकारी कैप्टन अभिमन्यु सिंह ने नगर निगम निकाय, ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य, पूर्व पदाधिकारी,कोर कमेटी के पदाधिकारी, सहकारिता विभाग, सरकार में समायोजित कार्यकर्ता, जिला पदाधिकारियों व मोर्चा के अध्यक्ष के साथ बैठक एवं संचालन समिति की बैठक को निम्न चरणों में बैठक की।

विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी हेतु बैठक को संबोधित करते हुए उत्तरप्रदेश सह चुनाव अधिकारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने अपना सर्वस्व निछावर करके भारतीय जनता पार्टी को देश की सबसे बड़ी पार्टी बनाया है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की मूल मंत्र पर भाजपा कार्य करती है। विपक्षी दल चुनाव से पहले ही अपनी हार मान चुके हैं। जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह बिना किए हुए जनता की सेवा की।

केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर जनता भाजपा की ओर निहार रही है।बैठकों की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने की एवं संचालन जिला महामंत्री अजय त्यागी ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, सुरेंद्र नागर, चंद्र मोहन सिंह, अमित वाल्मीकि, विजेंद्र खटीक,अनीता लोधी, उषा सिरोही, अनिल शर्मा,संजय शर्मा, देवेंद्र लोधी,विमला सोलंकी, संजय गुर्जर,विकास चौहान, दीपक ऋषि, संजय माहेश्वरी एवं सभी जिले के पदाधिकारी मौजूद रहे।