सदर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी का हुआ जोरदार स्वागत

Spread the love


सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर भारतीय जनता पार्टी बुलंदशहर सदर के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी का पूर्व एमएलसी सतीश शर्मा के आवास पर जोरदार भव्य स्वागत हुआ।डॉ सतीश शर्मा पूर्व एमएलसी ने भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

शर्मा ने कहा कि किसान, मजदूर, शोषित, वंचित, महिला का सम्मान एवं स्वाभिमान केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी में ही सुरक्षित है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा अनिल सिसोदिया, जिला महामंत्री अजय त्यागी ,गिरिराज सिंह, संजय माहेश्वरी, दीपक ऋषि, विनय सिरोही, दिनेश कुमार धनु, आदि सैकड़ों की संख्या में जनता मौजूद रही।