भारत बंद के समर्थन में भाकियू कार्याकर्ता ने किया प्रदर्शन

Spread the love

सुरेंद्र भाटी@ बुलंदशहर बुलंदशहर के कोतवाली ककोड़ मे कृषि कानूनों के खिलाफ एव केंद्र सरकार के खिलाफ भाकियू (भानु )कार्यकर्ता ने कोतवाली ककोड चौराहे पर कुछ टाइम के लिए रोड पर प्रदर्शन कर जाम लगाया |

पुलिस ने हस्तक्षेप कर जाम खुलवाया बाद में भाकियू कार्यकर्ता ने चौराहे पर ही धरना देकर एक तरफ बैठ कर करीब 3:00 बजे तक धरना दिया| भारत बंद के आवाहन पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रही वहीं ककोड ,झाझर वेर आदि स्थानों पर रोजाना के भाति सम्मान दिनों की तरह बाजार खुले|

इस मौके पर तहसील अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ब्लाक महासचिव राजपाल सिंह मंडल अध्यक्ष हेम सिंह रामपाल चौधरी सुनील कुमार आदि मौजूद रहे|