नई दिल्ली राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह अयोध्या पहुंचे। पीएम मोदी तकरीबन साढ़े 11 बजे साकेत महाविद्यालय के ग्राउंड पर विमान से उतरे और सीधे हनुमानगढ़ी दर्शन के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी का यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। प्रधानमंत्री हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का आशीर्वाद लेकर बहुप्रतीक्षित राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेंगे। पीएम मोदी निर्धारित मुहूर्त में भूमि पूजन के साथ मंदिर निर्माण की आधारशिला का पूजन करेंगे। यह आधारशिलाएं नौ प्रस्तर खंडों में होंगी। इनमें नंदा, भद्रा, जया, रिक्ता, पूर्णा, अजिता, अपराजिता, शुक्ला व सौभाग्यनी शामिल हैं। पूजन के बाद इन शिलाओं को राम मंदिर में सुरक्षित रखा जाएगा। पुन: नींव के लिए गर्भगृह का गहराई में उत्खनन होने पर रामलला के सिंहासन के ठीक नीचे इन्हें रखवाया जाएगा।
Related Posts
वित्तीय अपराध पुलिस ने की शिवसेना नेता से 5 घंटे तक पूछताछ
500 करोड़ रुपये की जमीन घोटाले का मामला मुंबई, । मुंबई पुलिस की वित्तीय अपराध विभाग ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब…
दिल्ली-एनसीआर में दिनभर छाए रहे बादल
IN8@नई दिल्ली,(भरत निषाद):चक्रवाती तूफान जहां गुजराज, महाराष्ट्र के बाद राजस्थान तक दस्तक दे चुका है, वहीं अब इसका असर दिल्ली…
आयकर विभाग ने छत्रपति संभाजीनगर में एक साथ 11 जगहों पर की छापेमारी
मुंबई, 30 नवंबर । आयकर विभाग (आईटी) की टीम ने गुरुवार को सुबह से छत्रपति संभाजीनगर में नामचीन 11 बिल्डरों…
