भोजपुरी एक्ट्रेस और टीवी कलाकार अनुपमा पाठक ने की आत्महत्या

Spread the love

नई दिल्ली: पिछले कुछ महीनों में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई कलाकारों ने आत्महत्या का कठोर कदम उठाकर अपनी जान दे दी. अब इस लिस्ट में भोजपुरी एक्ट्रेस और टीवी कलाकार अनुपमा पाठक का नाम भी जुड़ गया. सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि अनुपमा के आत्महत्या करने के चार दिन बाद इस बात की जानकारी लोगों को मिली. अनुपमा ने मुंबई के अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर जान दे दी. समाचार एजेंसी के मुताबिक उन्होंने मुंबई के दहिसर में स्थित अपने फ्लैट पर यह कठोर कदम उठाया.

एक्ट्रेस अनुपमा ने 40 वर्ष की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया. सुसाइड से एक दिन पहले वे सोशल मीडिया फेसबुक में लाइव आईं थी लोगों से बात की थी

बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने से पहले उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि आखिर किन कारणों की वजह से उन्होंने कदम उठाया.