मंत्रियों को मिलने वाले महंगे उपहार सरकार की सम्‍पत्ति, 5 हजार से ज्‍यादा के गिफ्ट नहीं ले सकेंगे मंत्र

Spread the love

IN8@लखनऊ उत्‍तर प्रदेश के मंत्रियों को परिवार संग अपनी सम्‍पत्ति की जानकारी सार्वजनिक करने के अलावा उपहार स्‍वीकार करने में भी सावधानी बरतनी होगी।

मंत्री अब 5 हजार रुपए से ज्‍यादा कीमत के गिफ्ट नहीं ले सकेंगे। इससे ज्‍यादा कीमत के गिफ्ट कोषागार में जमा कराने होंगे।ये निर्देश सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने अपने मंत्रियों को दिए हैं। बताया जा रहा है कि मंत्रियों को इस सम्‍बन्‍ध बकायदा लिखित में आचार संहिता उपलब्‍ध करा दी गई है।

कहा गया है कि ऐसे प्रतीक जो सामंत शाही का बोध कराते हैं जैसे सोने-चांदी के मुकुट आदि, स्‍वीकार नहीं करने चाहिए। मंत्रियों से पांच हजार से अधिक कीमत के गिफ्ट पर रोक लगाने को कहा गया है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत सभी निर्वाचित सदस्यों (मंत्री भी शामिल) के लिए सार्वजनिक आचरण के मानक तय हैं।