मनचला दे रहा छात्रा को अगवा करने की धमकी

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@ककोड़/ चोला। थाने के गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नावालिग पुत्री हाईस्कूल की छात्रा है। गांव निवासी युवक आए दिन छात्रा को परेशान करता है। मंगलवार को आरोपी ने छात्रा को अगवा करने की धमकी दी।

छात्रा ने वाकया अपने परिजनों को बताया। थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि युवक को हिरासत में ले लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।