जिलाधिकारी एवं एसएसपी बुलंदशहर द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील स्याना में सुनी जनसमस्याए

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहरआज जिलाधिकारी बुलंदशहर चन्द्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर श्लोक कुमार द्वारा संयुक्त रूप से “तहसील स्याना” में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर दोनों अधिकारियों द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को सुना गया एवं कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

तथा अन्य फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध एवं वास्तविक त्वरित निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।