महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम- भारतीय जनता पार्टी में ही महिलाओं का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान सुरक्षित

  • सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज दिनांक 2 जनवरी 2022 को भारतीय जनता पार्टी का जिला महिला सम्मेलन ललता प्रसाद स्कूल डीएम रोड पर हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम रही।
    महिला आयोग अध्यक्ष विमला बाथम ने महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं अपनी शक्ति पहचाने, हम किसी से कम नहीं है। समाज के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं अपना बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। भारतीय जनता पार्टी में ही महिलाओं का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान सुरक्षित है।
  • देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी का जनाधार दिन प्रतिदिन विस्तृत हो रहा है। हजारों की संख्या में महिलाओं ने हाथ उठाकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने का संकल्प लिया
    जिला अध्यक्ष भाजपा अनिल सिसोदिया ने महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रांगण में महिलाओं की हजारों की संख्या देखकर उत्साह से फलीभूत होकर कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बननी निश्चित है। अबकी बार 300+ से अधिक सीटें जीतकर भारतीय जनता पार्टी अपना नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।

महिला सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा शशि शर्मा ने की एवं संचालन जिला महामंत्री स्वदेश चौधरी और प्रियंका अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डिबाई विधायक अनीता लोधी, प्रदेश मंत्री रुचि गर्ग, क्षेत्रीय मंत्री कविता सिरोही, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रप्रभा, विनीता, सपना अग्रवाल, मंजू वाल्मीकि, पूजा गुप्ता, मोनिका क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, दामिनी गौड़, अरुणा सिरोही, ब्लाक प्रमुख मोनिका सिं,ह रेनू सिंह, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा संजय माहेश्वरी, कल्पना वर्मा, राधा सिरोही, पूनम चौधरी, शोध प्रमुख, रितिका शर्मा, कुसुम गौतम, कविता सैनी आदि हजारों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।