गांव-गांव मे जनसभा कर कांग्रेस की नीतियों से कराया अवगत राकेश भाटी

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर सिकंद्राबाद ब्लॉक के गांव विरौंडी फौलादपुर,अगराई एवंनूरपुर में ठा.राकेश भाटी ने नुक्कड़ सभा का अयोजन किया व उपस्थित सभी ग्राम वासियों ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और ठा.राकेश भाटी ने कहा की आज वर्तमान में दोनों सरकारों ने किसानों मजदूरों, युवाओ, बुजुर्गों, महिलाओं की कमर तोड़ दी है।

किसान के कृषि फसल, बिजली,रोजगार नौकरियां आदि, मूलभूत सुविधाएं प्राइवेट कर पूंजीपतियों के हाथ देश को गिरवी रखने का काम किया है,और कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो जनता की अवाज उठा रही है और हमारी नेता मा. प्रियंका गांधी जी के हाथ मजबूत करने की अपील की।

और उपस्थित सभी लोगों से कांग्रेस को वोट और सपोर्ट करने का वादा लिया,और सभी ग्राम वासियों ने साथ देने का वादा किया।इस अवसर ठा.महेन्द्र सिंह, ठा.मनवीर सिंह अजयनगर, ठा.सुभाष सिंह, ठा.सतीश भाटी, तारीफ सिंह, महेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, जितेन सिंह प्रीतम सिंह शीशपाल सिंह लखन शर्मा अतुल कुमार अनिल शर्मा सुभाष सिंह और सतीश शर्मा होरी लाल शर्मा योगेश शर्मा रणवीर सिंह महिपाल सिंह आदि शामिल रहे।