महिला को देख कर रहा था अश्लील इशारें, पुलिस ने भेजा जेल

IN8@ नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर 39 पुलिस ने गश्त के दौरान अशोका होटल के पास से एक आरोपी को महिलाओं को देख अश्लील गाने गाना और अश्लील इशारें करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थाना सेक्टर 39 पुलिस मंगलवार रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जब पुलिस टीम अशोका होटल के पास पहुंची तो देखा कि दो युवक महिलाओं को देखकर गाने गाते हुए अश्लील इशारे कर रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने दोनों को पकडऩे का प्रयास किया तो एक मौके से फरार हो गया जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी छलैरा सेक्टर 44 निवासी सुमित कुमार है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।