महिला से अभद्रता करने पर दी तहरीर

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर के ककोड़। कोतवाली के गांव सुनपेड़ा निवासी कमलेश पत्नी राजपाल ने पुलिस को दी तहरीर बताया है कि रविवार रात अपनी दुकान बंद करके घर वापस जा रही थी। तभी रास्ते में गांव निवासी व्यक्ति ने रोककर  गालीगलौज तथा अभद्र व्यवहार किया।

विरोध करने पर  मारपीट की। पीड़िता ने सोमवार सुबह कोतवाली  पहुंचकर नामजद तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सक्सैना  ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।जांच कर कार्रवाई की जाएगी।