मां भागी प्रेमी संग तो पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, दो साल से कर रखी थी कैद

Spread the love

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। थाना अलीगंज क्षेत्र में एक पिता हैवान बन गया। दो साल तक अपनी ही बेटी से दुष्कर्म करता रहा। पहली बार दुष्कर्म उस समय किया, जब बेटी महज 11 साल की थी

यातनाओं की हदें पार हो गईं, तो किशोरी ने अपनी ताई को पूरी बात बताई। इसके बाद पिता के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

किशोरी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि वह दस साल की थी, तब उसकी मां अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई। इसके एक साल बाद पिता ने उसके साथ मारपीट की और अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद वह हैवानियत करता रहा। आरोप है कि एक अगस्त को पिता ने फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान वह तड़पती रही। पिता से यातनाएं न देने की गुहार भी लगाई, लेकिन पिता का दिल नहीं पसीजा।

पीड़ित किशोरी ने बताया कि पिता ने उसे घर में कैद करके रखा था। तीन अगस्त को वह किसी तरह मौका पाकर पिता के चंगुल से भागने में सफल रही। इसके बाद वो अपनी ताई के पास पहुंची और उन्हें पूरी बात बताई। इसके बाद वो थाने पहुंची और पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि पिता मजदूरी करता है।

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित बालिका की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को घर से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने बेटी के साथ गलत काम करना कबूल किया है। दुष्कर्मी पिता को जेल भेज दिया गया है।