मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर ककोड़। कोतवाली के गांव मेहमदपुर केहरी में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गयी। दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गये।

एक पक्ष से पवन, रणधीर व राजू तथा दूसरे पक्ष से हितेश घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को मैडीकल उपचार के लिए भेजा है। वहीं दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।