गलत मुकदमे में फंसाने का आरोप

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर के ककोड़। कस्बे देहात निवसी कृपाल सिंह, नरेन्द्र कुमार, महावीर सिंह, वीरपाल आदि ने एसएसपी बुलंदशहर को दिए पत्र में बताया कि उनके खेत गांव की आवादी में आ रहे हैं।

जिसके आसपास मकान बने हुए हैं। बिजली विभाग की मिली भगत से कुछ लोग अवैध रूप से तार डालकर बिजली प्रयोग करते हैं। करीब चार माह पहले खेतों में लगी तारों की बाड़ में करंट आने से मां बेटे की मौत हो गई। जिसमें उनके विरुद्ध विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया।