मिला बुजुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का साथ तो होगा सिकंदराबाद का विकास-लक्ष्मीराज सिंह

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज भाजपा सिकंदराबाद विधानसभा प्रत्याशी लक्ष्मीराज सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ककोड़ छेत्र के गांव नवादा, बिरोड़ी, बनचावली, पचगाई, धमेड़ा नारा, चोला,चचोई,कोंदु समेत छेत्र के दर्जनों गांव में डोर टू डोर जनसंपर्क किया जहा पर लोगो ने फुल मालाओ के साथ लक्ष्मीराज सिंह का भव्य स्वागत किया और जीत के लिए आशीर्वाद दिया तो भाजपा प्रत्याशी ने कहां की जिस तरह से आप लोगों ने मुझे मान सम्मान दिया है।

आपके सम्मान को कभी झुकने नहीं दूंगा और केंद्र और प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों से लोगों को अवगत कराया कहा कि उत्तर प्रदेश में जितना विकास भाजपा सरकार ने किया है। उतना विकास अभी तक किसी सरकार ने नहीं किया।

इस सरकार में गुंडागर्दी भ्रष्टाचार बिल्कुल खत्म हो चुका है। बहन बेटी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। जनता को आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के किए गए विकास कार्य को देखते हुए 10 फरवरी को कमल का बटन दबाना है हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फिर दोबारा मुख्यमंत्री बनाकर उत्तर प्रदेश का विकास की गति को आगे बढ़ाना है। इस मोके पर संजय सिंह सोलंकी,रवि , गजेंद्र सिंह,गौरब, कुशलपाल सिंह,समेत दर्जनों ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे|