मुख्यमंत्री ने निर्धारित रूट से हटकर दो घंटे तक किया शहर का औचक निरीक्षण

Spread the love

IN8@फरीदाबाद…. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को शहर में अपने दिनभर के व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद करीब दो घंटे तक शहर में घूमकर कई विकास कार्यों का निरीक्षण किया। बगैर अधिकारियों को कोई जानकारी दिए मुख्यमंत्री ने शहर के बडख़ल, बल्लभगढ़, बाईपास रोड, सेक्टर-22, 23 व 24 से निकलते हुए हार्डवेयर चौक जाने वाले रास्ते का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई विकास कार्यों का गाड़ी से उतरकर निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग तालमेल बनाकर कार्य करें ताकि सभी विकास कार्य समय से पूरे हो सकें।
नगर निगम ने हाउस सर्वे में किया बेतरीन कार्य:-पत्रकार वार्ता में एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि फरीदाबाद नगर निगम ने पिछले कुछ दिनों में बेहतरीन कार्य किया है। पहले जहां निगम के पास डेढ़ लाख मकानों का हाउस टैक्स आता था अब सर्वे के बाद साढ़े पांच लाख मकानों का हाउस टैक्स आ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से नगर निगम फरीदाबाद अपने खर्चे स्वयं निकाल रहा है।