गुरुग्राम में 24 घंटे में 864 कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप

IN8@गुरुग्राम,…जिले में तेजी से संक्रमण फैलने लगा है। शनिवार को 24 घंटे में 864 नए पेशेंट की पहचान हुई। वहीं एक पेशेंट ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। जिससे अब तक कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 369 हो गई। वहीं शनिवार तक जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 69 हजार के पार हो गया। इसके अलावा एक्टिव केस भी बढ़कर 5013 तक पहुंच गए, जिनमें से 361 पेशेंट अलग-अलग अस्पतालों में एडमिट किए गए हैं। वहीं दूसरी ओर बढ़ते संक्रमण देखते हए सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों व क्रेच के अलावा आठवीं तक के स्कूलों को भी 30 अप्रैल तक बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।


गुरुग्राम में कोरोना के केसों में तेज से इजाफा हो रहा है। अप्रैल महीने के दस दिन में ही 6044 नए पेशेंट की पहचान हो चुकी है। लेकिन पेशेंट्स रिकवर बहुत कम हो रहे हैं। ऐसे में शनिवार को भी जहां 864 नए केस मिले, वहीं 441 पेशेंट रिकवर होकर घर लौट गए। अप्रैल महीने के दस दिन में पांच पेशेंट की मौत हो चुकी है।