मॉडल टाउन इलाके में निर्माणाधीन मकान गिरा, तीन मजदूर दबे

Spread the love

नई दिल्ली। मॉडल टाउन इलाके में एक निर्माणाधीन मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में तीन मजदूर मलबे में दब गए। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा दमकल की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य जारी किया।

दमकल विभाग ने मलबे से तीन लोगों को बाहर निकाल कर तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। दमकलकर्मियों को आशंका है कि अभी भी एक व्यक्ति मलबे में दबा हुआ है। दमकल विभाग के अनुसार शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे सूचना मिली कि एक निर्माणाधीन मकान गिर गया है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि यहां एक पुराना मकान था,जिसे तोड़कर दोबारा से बनाया जा रहा था। इस बीच मकान भरभराकर गिर गया, जिसकी चपट में मजदूर आ गए। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।