युवक की बाइक ले उड़े ले गए चोर

Spread the love

सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर गुलावठी नगर के मोहल्ला श्योदात्त निवासी कपिल सैनी पुत्र हरिया सैनी ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपनी बाइक चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कपिल ने बताया कि वह स्प्लेंडर बाइक से नगर के नवीन अनाज मंडी में किसी काम से गया था। वह बाइक खड़ी करके काम करने चला गया। लौटकर आया तो बाइक गायब थी।

पुलिस ने युवक की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|