सामान लेकर लौट रही किशोरी से छेड़छाड़

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@ककोड़। कोतवाली के गांव निवासी महिला ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि गुरुवार शाम उसकी पुत्री गांव में दुकानदार के यहां से सामान लेकर लौट रही थी। रास्ते में माजिद किशोरी का हाथ पकड़कर बुरी नीयत से खीचने लगा।

https://youtu.be/a6bCHk6uzfw

तभी किशोरी का तहेरा भाई मौके पर आ।गया। और उसने किशोरी को आरोपी के कब्जे से छुड़ाया। किशोरी ने सारा वाकया घर आकर बताया। परिवार से शिकायत करने पर आरोपी, उसका भाई व परिवार वालों ने मारपीट की। कोतवाली प्रभारी राजपाल तौमर ने बताया कि किशोरी को बयान हेतु भेजा जा रहा है।