लखनऊ :- प्रदेश सरकार ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों व जिला पंचायत सदस्यों की शपथ व जिला पंचायत की पहली बैठक 12 जुलाई को पूरे प्रदेश में एक साथ कराने का फैसला किया है। अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को इस संबंध में दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। प्रदेश सरकार को जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव के बाद जिला पंचायत अध्यक्षों के निर्वाचन परिणाम 3 जुलाई को प्राप्त हो गए थे। इसके बाद शासन ने जिला पंचायत अध्यक्षों व नव निर्वाचित सदस्यों की शपथ 12 जुलाई को 11 बजे कराने का फैसला किया है। निर्देश के मुताबिकनवगठित जिला पंचायतों की पहली बैठक भी इसी दिन अपराह्न में आयोजित की जाएगी। इसमें जिला पंचायत की समितियों के गठन पर विचार किया जा सकता है। पहली बैठक से ही जिला पंचायतों का कार्यकाल प्रारंभ माना जाएगा।
Related Posts
नूतन वर्ष 2022 का स्वागत कारागार में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर नूतन वर्ष 2022 का स्वागत कारागार में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की बंदियों द्वारा प्रस्तुति व विशेष भोजन…
आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद फर्स्ट फेस के नामांकन की तैयारी में जुटा निर्वाचन आयोग
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर : आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद फर्स्ट फेस के नामांकन की तैयारी में जुटा निर्वाचन…
मंतशा ने हाईस्कूल और प्रियास ने इंटर में किया टॉप, जिले का बढाया मान
प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले 10,1043 छात्र-छात्राओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया।…
