लखनऊ :- प्रदेश सरकार ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों व जिला पंचायत सदस्यों की शपथ व जिला पंचायत की पहली बैठक 12 जुलाई को पूरे प्रदेश में एक साथ कराने का फैसला किया है। अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को इस संबंध में दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। प्रदेश सरकार को जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव के बाद जिला पंचायत अध्यक्षों के निर्वाचन परिणाम 3 जुलाई को प्राप्त हो गए थे। इसके बाद शासन ने जिला पंचायत अध्यक्षों व नव निर्वाचित सदस्यों की शपथ 12 जुलाई को 11 बजे कराने का फैसला किया है। निर्देश के मुताबिकनवगठित जिला पंचायतों की पहली बैठक भी इसी दिन अपराह्न में आयोजित की जाएगी। इसमें जिला पंचायत की समितियों के गठन पर विचार किया जा सकता है। पहली बैठक से ही जिला पंचायतों का कार्यकाल प्रारंभ माना जाएगा।
Related Posts
दर्दनाक हादसा सवारियों से भरी बस पलटी
सुरेंद्र सिंह भाटी जी@बुलंदशहर जिला कारागार के पास NH-91 पर हुआ दर्दनाक हादसा।यात्रियों से भरी तेज रफ्तार डग्गामार बस खाई…
परिवार के विकास को ही पिछड़ों का विकास कहने वाले, न करें पिछड़ों के हित की बात: नरेन्द्र कश्यप
लखनऊ/गाजियाबाद। एनडीएमआर विक्रमादित्य मार्ग पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कार्यसमिति आयोजित हुई।…
भीषण गर्मी से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, सूख नहीं रहा पसीना दीपक वर्मा@शामली। इन दिनों पड रही भीषण गर्मी से शहर को निजात मिलती…
