दीपक वर्मा@शामली। शहर के मौहल्ला रेलपार निवासी दीपक कुमार का उप्र लोकसेवा आयोग में चयन होने से जहां परिजनों में खुशी की लहर दौड गयी है वहीं उन्हें बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है। शनिवार को ंउपाध्याय समाज के लोगों ने दीपक के आवास पर पहुंचकर उन्हें बुके भेंटकर सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार शहर के मौहल्ला रेलपार निवासी दीपक कुमार का यूपीपीसीएस-2018 में चयन हुआ है। दीपक ने बताया कि अक्तूबर 2018 में प्रारंभिक परीक्षा हुई थी। पिछले साल अक्तूबर 2019 में लिखित परीक्षा हुई। पिछले महीने 25 अगस्त को साक्षात्कार हुआ। उन्होंने बताया कि उन्हें सहायक निदेशक कारखाना का पद मिला है। दीपक के चयन से पिता राजेन्द्र सिंह, माता मुनेश देवी सहित पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। दीपक ने बताया कि वह रोज 10 घंटे तक पढाई करते थे। उन्होंने आईएएस के लिए दिल्ली में कोचिंग ली। 4 अक्तूबर को वे होने वाली आईएएस की परीक्षा देंगे। दीपक के चयन से उन्हें लगातार बधाईयां मिल रही है। शनिवार को उपाध्याय चेतना मंच के प्रदेशाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने समाज के लोगों के साथ दीपक के घर पहुंचकर उन्हें बुके भेंटकर सम्मानित किया।
Related Posts
31 महिलाओं ने प्राण प्रतिष्ठा के लिये कलश यात्रा निकाली
अमर हरि सनातन शिव मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार दीपक वर्मा@थानाभवन। अमर हरी सनातन शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर…
दिव्यांगों की सेवा करना ही ईश्वर की सच्ची सेवा-अरविन्द संगल
दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने हेतु विशेष कैंप का आयोजन अगले माह दिव्यांगांे को वितरित होगी ट्राई साइकिल व बैसाखियां दीपक…
जनपद में एक व्यापारी समेत पांच कोरोना पाॅजिटिव मिले
दीपक वर्मा@ शामली। बुधवार को नगर के एक बर्तन व्यापारी समेत जनपद मंे पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि…
