यूपी सीएम हेल्पलाइन दफ्तर सील, 18 लोग पॉजिटिव

Spread the love

IN8@ लखनऊ। यूपी में भी कोरोना धीरे-धीरे पैर पसारता जा रहा है। अभी ताजा हालात यह है कि लखनऊ में यूपी सीएम हेल्पलाइन दफ्तर को सील कर दिया गया है दफ्तर के अंदर से अट्ठारह कर्मचारियों के पॉजिटिव आने की पुष्टि हुई है या करीब 1000 कर्मचारी काम करते हैं। जिसके चलते हेल्पलाइन दफ्तर को पूरी तरीके से सील कर दिया गया कर्मचारियों का कहना है कि ऑफिस में सोशल डिस्टेंसिंग को नजरअंदाज किया गया था जिसके चलते कोरोनावायरस फैलता चला गया। कोरोना के चलते हालत दिन पर दिन बदतर होते जा रहे हैं। अब देखना यह है कि हेल्पलाइन दफ्तर में कितने और कर्मचारी संक्रमित मिलते हैं।