रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर हुई जमकर खरीददारी, जाम से जुझे लोग

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर शिकारपुर( बुलंदशहर) रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर शिकारपुर नगर के मुख्य बाजार सहित अन्य बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बहने और भाइयों का एक दूसरे के यहां आगमन शुरू हो।

बाजार में रक्षाबंधन पर्व से संबंधित सामग्री मिठाई राखियों की जमकर खरीददारी की गई। इस वजह से नगर के मुख्य बाजार में दिनभर जाम के हालात बने रहे। चैनपुरा पहासू रोड छोटा बाजार बड़ा बाजार पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

इस जाम मैं आम लोग भी फस गए। शुक्रवार को अधिक भीड़ उमड़ने से जाम से हालात और बुरे होंगे। प्रशासन को जाम न लगे इसके लिए उचित इंतजाम किए जाने चाहिए।