राम मंदिर निर्माण को लेकर लोगों में उत्साह

Spread the love

 IN8@पटौदी….अयोध्या में निर्माणधीन मंदिर के लिए निधि समर्पण यात्रा के दूसरे दिन ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य स्वागत हुआ। गांव सिद्धरावली में महिलाओं के द्वारा किया गया संगीतमय स्वागत देखते ही बनता था। जिला पार्षद भूपेंद्र पालासोली की उपस्थिति सराहनीय रही। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण से पूरे भारत वर्ष के लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई है। राम हमारे जीवन प्राण है। राम काज में हर व्यक्ति तन मन धन से सहयोग कर रहा है। निधि समर्पण यात्रा गांव बिलासपुर, लांगड़ा, पथरेड़ी, राठीवास, भूड़का, दिनोकरी, सिद्धरावली, पालासोली, मऊ, लोकरी, दरापुर, लोकरा, भोकरका, नया गांव व सफेदारनगर पहुंची जहां लोगों ने यात्रा का जोरदार भव्य स्वागत करके निधि समर्पण की।

इस अवसर पर यात्रा संयोजक रामचंद्र भारद्वाज, सह संयोजक संजीव जनौला, जिला पार्षद भूपेंद्र पालासोली, मास्टर लखीराम, यशबीर, बलवान नम्बरदार, मोहन शर्मा, गंगाराम, संदीप लोकरा, महेंद्र यादव, जगमाल सिंह, मूलचंद शर्मा व राजकुमार मौजूद थे। इसके अलावा निधि समर्पण रथयात्रा के बोहडाकलां पहुंचने पर मोटरसाइकिल सवार युवकों के काफिले ने जोरदार स्वागत किया। भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ रथ यात्रा ने गांव की सभी आठ पट्टियों व आसपास के गांवों में जाकर जन जागरण अभियान चलाया। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच यजुवेंद्र शर्मा गोगली, वरिष्ठ भाजपा नेता मेहर सिंह गांधी व देशबंधु व्यास सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।