IN8@सोहना…. सीआईए पुलिस ने रात के वक्त गनप्वाइंट की नोक पर वाहनों को रूकवा कर वाहन, नकदी व मोबाइल लूट के आरोप में 4 आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी पाई है। पकड़े गए आरोपियों में 3 आरोपी भिवानी जिले के लोहारू के रहने वाले है तो एक आरोपी दादरी के गांव रावलड़ी का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आकाश उर्फ रावलड़ी पुत्र दौलतराम निवासी गांव रावलड़ी, दादरी और नवाबखान पुत्र नाई खान, अमन कुमार पुत्र जिले सिंह, रवि उर्फ बिटटू पुत्र रमेश चंद्र तीनों निवासियान गांव लोहारू, भिवानी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया एक ऑटो रिक्शा, एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल, एक देशी कटटा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ चल रही है। आरोपियों को जल्द ही अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लाएगी ताकि लूट की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सके।
Related Posts
ट्राले ने बिजली के खंबे में मारी टक्कर, कार क्षतिग्रस्त
IN8@तावडू ….. शहर की मुख्य सडक से थाना तावडू में जा रही सड़क पर 1 ट्राला चालक ने लापरवाही से ट्राले…
फर्जी तरीके से क्लेम कर रुपए ठगने की कोशिश करने वाले 4 गिरफ्तार
IN8@गुरुग्राम …. फर्जी तरीके से बैंक खाता खोलकर, मृत्यु प्रमाण-पत्र आदि दस्तावेज तैयार कर धोखाधङी से बीमा पॉलिसी का क्लेम कर…
रामपुरा फ्लाईओवर का खराब सीवरेज सिस्टम बना मुसीबत
IN8@गुरुग्राम,…. नेशनल हाईवे 48 पर रामपुरा लाइव पर हर दिन कोई न कोई समस्या बनी रहती है। जाम लगा रहता…
