राशनडीलर पर कम राशन देने का आरोप

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर के चोला। चौकी के गांव नंगला इलाहाबाद निवासी मंजू ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर बताया है कि नगलाबंसी के राशन डीलर ने पांच यूनिट पर केवल 16 किलो खाद्यान्न दिया।  पूरा राशन मांगने पर धमकाता  है।

आरोप है कि डीलर राशन वितरण से पहले कनेक्टिविटी न आने की बात कहकर पहले ही अंगूठा लगवा लेता है। मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करने पर  आपूर्ति निरीक्षक सिकंदराबाद को जांच के आदेश दिए गये। आपूर्ति निरीक्षक दिव्या श्रीवास्तव ने बताया कि गांव पहुंचकर मामले की जांच की गई।

कुछ शिकायतकर्ता मौके पर मौजूद नहीं मिले। मामले की गहनता से जांच करने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।