राष्ट्रीय लोकदल के रालोद जिला कार्यालय पर हुआ बैठक का आयोजन

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष अरूण चैधरी के नेतृत्व में रालोद जिला कार्यालय एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डा0 यशवीर सिंह राष्ट्रीय महासचिव रालोद व डा0 मसूद प्रदेश अध्यक्ष रालोद रहे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसने कि चौधरी साहब के जमाने से ही किसानों के बारे में सोचा है और उनके लिए कार्य किये हैं। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 में गठबंधन प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा और अब लोग समझ चुके हैं कि भाजपा ने लोगों को ठगने का कार्य किया है।

भाजपा ने नौजवानों को बेरोजगार कर दिया है गरीब को और गरीब कर दिया है। उन्होंने कहा कि चैधरी चरण सिंह ही एक ऐसे सच्चे किसानों के नेता थे जिन्हें आज भी किसानों के मसीहा के रूप में पूजा जाता है और उनके पौत्र जयंत चैधरी भी उनके ही पद चिन्हों पर चल रहे हैं आज जिस कारण लोग उनसे जुड़ते जा रहे हैं। इस अवसर एक प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया।