रास्ते से निकलने पर गोली मारने की धमकी

Spread the love


सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर ककोड़। कोतवाली की झाझर चौकी के गांव चौकी निवासी राकेश कुमार पुत्र श्यौपाल सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी व्यक्ति ने चकरोड और रास्ता रोक दिया है। निकलने पर गोली मारने की बात कही है।

बीते रविवार को पीड़ित अपने खेत पर सोया हुआ था। तभी आरोपी ने तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में बताया कि आरोपी अपराधी किस्म का है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।