विवाहिता ने लगाया भाभी पर मारपीट का आरोप

Spread the love


सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर चोला। चौकी के गांव कोंदू निवासी विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को उसका भाई ससुराल से उसे लेकर आया। तो घर पर आते ही भाभी ने भाई के साथ गालीगलौज करते हुए मेरे साथ मारपीट की।

और उसकी नवजात बच्ची का भी गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। चौकी प्रभारी योगेन्द्र सिंह मलिक ने बताया कि मामला पारिवारिक है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।