रेप के आरोपी ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

Spread the love

महिला के पति व सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज
IN8@सफीदों…..सफीदों उपमंडल के गांव पाजू खुर्द में रेप के आरोपी ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। सूचना पाकर सदर थाना प्रभ्भारी संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतरवाकर अपने कब्जे में लिया। मृतक युवक की पहचान पाजू खुर्द निवासी नरेश उर्फ काला (32) के रूप में हुई है। गौरतलब है कि मृत्तक नरेश पर 2 दिन पहले गांव की ही एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था और इस संबंध में उसके ऊपर प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी। इस मामले में अब मृत्तक नरेश उर्फ काला के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है।

मृतक की पत्नी मीना ने शिकायत में कहा है कि गांव की एक महिला ने सरपंच के साथ मिलकर उसके पति पर रेप का झूठा आरोप लगाया था और बाद में समझौता करने के लिए 2 लाख रुपए की मांग की थी। गांव का सरपंच व महिला उसके पति को लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे, जिससे आहत होकर उसके पति ने आत्महत्या कर ली है। वहीं पुलिस ने मीना की शिकायत के आधार पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला के पति राममेहर व सरपंच संदीप के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।