लाॅकडाउन न होता तो स्थिति होती भयावह-कांता कर्दम

  • राज्यसभा सांसद ने किया सैनेटाइजर मशीन का उद्घाटन
  • हमारा परिवार शामली द्वारा स्कूलों व व धार्मिक स्थलों में लगाई जाएंगी मशीनें

दीपक वर्मा@ शामली। हमारा परिवार शामली द्वारा शहर के विभिन्न स्कूलों व धार्मिक स्थलों पर लगवाई जाने वाली सैनेटाइजर मशीन का शुक्रवार को राज्यसभा सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कांता कर्दम ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में समय पर लाॅकडाउन घोषित कर दिया वरना आज भारत में कोरोना की स्थिति भयावह होती। जानकारी के अनुसार हमारा परिवार शामली द्वारा शहर के विभिन्न स्कूलों व धार्मिक स्थलों पर लगवाई जाने वाली सैनेटाइजर मशीन का शुक्रवार को राज्यसभा सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कांता कर्दम ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दुनिया भर में तबाही मचा देने वाले कोरोना वायरस महामारी ने अब तक लाखों लोगो की जान ले ली है। भारत में भी कोरोना वायरस की चपेट में आए लोगो का आंकडा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और अब तो ऐसा लगने लगा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ हमें एक लम्बी जंग लड़नी होगी। हम सभी को एकजुट होकर यह लड़ाई लडनी है, इससे हारना नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरूआत में ही भारत में लाॅकडाउन लगाकर लगाम कस दी थी अगर ऐसा ना होता तो भारत में आज स्थिति भयानक होती जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। पूर्व चेयरमैन अरविन्द संगल ने बताया कि शहर में 7 हैंड फ्री ओटोमैटिक सैनेटाइजर लगवाई गयी जिसमें 4 मशीनें शहर के धार्मिक स्थलों पर एवं तीन इण्टर कालेजों वीवी इण्टर काॅलेज शामली, जैन कन्या इण्टर काॅलेज शामली, हिन्दू कन्या इण्टर काॅलेज शामली छात्राओं व शिक्षिकाओं को कोरोना से बचाव के लिए हैंड फ्री सैनेटाइजर मशीनों को लगवाया गया है। इस मशीन को हाथों से छूने की जरूरत नहीं है, यह मशीन पैर से संचालित होती है, जिससे सैनेटाइजर को हाथों में लेकर संक्रमण मुक्त किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन हमारा परिवार जिलाध्यक्ष प्रतीक गर्ग ने किया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष मीनू संगल, मोहित जैन, राजन बत्रा, अरिहन्त जैन, डा. सुजीत चैहान, प्रमोद जांगिड राजू, योगेन्द्र निर्वाल, मनीष भटनागर, ब्रजमोहन शर्मा, वंश मेहरा, संजीव लौहान, आदि उपस्थित रहे।