लिटिल फ्लॉवर पब्लिक स्कूल की सृजा ने किया दसवीं में टॉप

-सृजा छाबड़ा को 500 में से 499 अंक मिले
-स्कूल में पढ़ाए गए को प्रतिदिन दोहराया, चार से पांच घंटे की पढ़ाई
IN8@ नई दिल्ली।@ इरादे मजबूत हों, तो नामुमकिन कुछ भी नहीं। यह कहावत दसवीं के नतीजों में 500 में से 499 अंक लाने वाली सृजा छाबड़ा पर सटीक बैठती है। शाहदरा स्थित लिटिल फ्लॉवर स्कूल की सृजा ने इतने अंक लेकर अपने परिवार के साथ-साथ स्कूल का नाम भी रोशन किया है। उन्हें अंग्रेजी, हिंदी, गणित, साइंस में सौ में से सौ व सोश्ल साइंस में 99 अंक मिले हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगे होने के कारण उनकी अंग्रेजी व हिंदी की परीक्षा नहीं हुई थी। ऐसे में रद हुई परीक्षाओं की मूल्यांकन स्कीम के अनुसार उन्हें उनके दो बेस्ट विषयों गणित और साइंस के अंकों के आधार पर अंग्रेजी व हिंदी में सौ में से सौ अंक मिले।

सृजा बताती हैं कि कड़ी मेहनत और योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई ने ही उन्हें यह सफलता दिलाई है। वह कहती हैं कि स्कूल में जो पढ़ाया जाता था उसे प्रतिदिन रिवाइज किया और सेल्फ स्टडी पर भी फोकस किया। मैथ्स और साइंस की ट्यूशन में जो पढ़ाया जाता उस पर भी ध्यान दिया। प्रतिदिन चार से पांच घंटे ध्यानपूर्वक पढ़ाई की। उन्हें 96-97 फीसदी तक अंक आने की उम्मीद की थी। नतीजों में सृजा को 99.8 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। पेटिंग व रीडिंग की शौकीन सृजा का सपना कुछ अलग करने का है, इसकेलिए उन्हें डॉक्टरी की पढ़ाई को चुना है। लिहाजा उन्हें ग्याहरवीं में पीसीबी(फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉयोलॉजी) विषयों का चयन किया है। अपने अच्छे रिजल्ट में वह अपने परिवार व स्कूल का बहुत सहयोग मानती हैं। उनकी मां घरेलू महिला हैं, जिन्होंने परीक्षा के दौरान उनके खान-पान का ध्यान रखा। उनके पापा नौकरी करते हैं।