लूटपाट के 2 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

IN8@गुरुग्राम…चाकू की नोक पर ऑटो रिक्शा, मोबाईल फोन आदि लूटने वाले 2 शातिर आरोपियों को अपराध शाखा सैक्टर 40 ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि 20 जनवरी को थाना सुशान्त लोक में दिलीप कुमार ने शिकायत दी कि वज एमजी रोड से सवारी लेकर सैक्टर 14 छोडऩे गया था। सवारी को उसने छोड़ दिया था। उसी दौरान वहां 2 लडक़े आए और कहा कि उन्हें उन्हें सैक्टर-42 जाना है तो उसने उन्हें बैठा लिया। जब सैक्टर-42 पहुंचा तो किराए को लेकर उनके साथ कहा सुनी हो गई और दोनों उससे इसका आटो छीन कर भाग गए। ऑटो में उसके 1600 रुपए व मोबाइल फोन था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सत्यप्रकाश को काबू कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में वह अपने अन्य साथी के साथ मिलकर लूटपाट की नियत से एक ऑटो रिक्शा में जाने के लिए एक ऑटो रिक्शा में बैठे थे, उसके बाद उन्होनें चाकू के बल पर ऑटो चालक के साथ मारपीट करते हुए उससे उसका ऑटो व रूपए लूट लिए थे। आरोपी को अदालत के सम्मुख पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। अपराध शाखा सैक्टर 40 ने दूसरे साथी आरोपी धर्मेंद्र को नजदीक शीतला माता मन्दिर से काबू करने में सफलता हासिल की है।