लोकतंत्र सेनानियों का भाजपा ने किया सम्मान

प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। आपातकाल के काले दिवस पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकतंत्र सेनानियों के निवास पर जाकर अभिनंदन किया। गुरूवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के साथ कई अन्य पदाधिकारियों ने वैशाली सेक्टर-3 में रहने वाले लोकतंत्र सेनानी तेजपाल सेठी का शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता वॉल्यूम तंत्र सेनानी बलदेव राज शर्मा को महानगर कार्यालय पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए लोकतंत्र सेनानी तेजपाल सेठी ने कहा कि तानाशाही के विरोध में लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेलों में गए लाखों लोकतंत्र सेनानियों को स्मरण कर हम लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प ले, यही संकल्प लोकतंत्र सेनानियों का सच्चा सम्मान है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि आपातकाल के विरुद्ध लोकतंत्र के रक्षकों ने आवाज न उठाई होती तो लोकतंत्र सिर्फ इतिहास में ही दर्ज होकर रह जाता। आज ही के दिन देश पर निरंकुश आपातकाल का बदनुमा दाग लगा था। इस मौके पर भाजपा महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, अमित त्यागी , मंडल अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी, सुशील गौतम, संजीव झा, मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आपातकाल बरसी पर फूंका पुतला
संयुक्त व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने आपातकाल की बरसी पर नेहरु नगर राकेश मार्ग पर आपात काल का पुतला दहन किया। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं जिला चेयरमैन पंडित अशोक भारतीय के नेतृत्व में सेना के शौर्य की सराहना की गई और सेना के शौर्य पर सवाल उठाने पर कांग्रेस की भर्त्सना की गई। अशोक भारतीय ने कहा कि जिस प्रकार सेना ने चीनी सैनिकों को पीछे खदेड़ा है यह काबिले तारीफ है। उन्होने कहा कि वर्तमान में चीन के पीछे हटने का भारतीय सेना के जवानों की ताकत सेना के अदम्य साहस का प्रतीक है। उन्होंने कांग्रेस की अलोचना करते हुए कहा कि राहुल गांधी सेना और सरकार की आलोचना करने से पहले कांग्रेस का पुराना इतिहास उठाकर देख लें। आपात काल का पुतला दहन करने में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। इस दौरान अशोक भारतीय, संदीप त्यागी, अमित वर्मा, राजेश वर्मा, प्रेम प्रकाश वर्मा, कपिल वर्मा, जया वर्मा, प्रवीण बत्रा, अक्षित वर्मा, आरव वर्मा उपस्थित रहे।