लोकदल के जिला कार्यालय पर स्वर्गीय अजीत सिंह की प्रथम पुण्यतिथि हवन यज्ञ कर मनाई गई

Spread the love



सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज श्रद्धय स्वर्गीय पूर्व मन्त्री राष्ट्रीय लोकदल के प्रेरणा श्रोत राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की पहली पुण्यतिथि पर प्रीतविहार कार्यालय पर हवन का आयोजन किया गया सभी कार्यकर्ताओं ने हवन में आहुति देकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरुण चौधरी ने अपने विचार रखते हुए कहा चौधरी साहब ने हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ी हमें उनके विचारों को लेकर जनता के बीच जाना है व उनकी नीतियों का प्रचार प्रसार करना है पूर्व मन्त्री किरनपाल सिंह ने कहा चौधरी साहब के एक फोन से कमजोर पड़े किसान आन्दोलन में जान पड़ी गई थी ।

पूर्व विधायक दिलनवाज खान चौधरी मीरसिंह सुनील चारोरा अन्नू चौधरी हाजी मोदूद अली पूर्व अध्यक्ष चौधरी बिजेन्दर सिंह अन्जू मुस्कान प्रोफेसर भीष्म सिंह हुकुम सिंह आदि नेताओं ने चौधरी साहब के संघर्षमय जीवन पर अपने विचार रखे विकास चौधरी सुदेश प्रधान प्रहलाद सिंह सलीमुद्दीन सैफी सौरव चौधरी विकास चौधरी उम्मेद अली फरमान अली रईस अब्बासी फुरकान अली राशिद राणा देशराज सिंह मांगेराम सिंह नावेद मियाँ योगिंदर लोधी अब्बासी सतवीर दिवान फुरकान अली ओंमकार सिंह गुर्जर रीता सिंह जाटव आदि व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।