वर्तमान चैयरमेन और पूर्व चेयरमैन ने भाजपा प्रत्याशी का किया जोएदार स्वागत

Spread the love



सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी का वर्तमान नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मनोज गर्ग तथा सभी सभासदों ने भव्य स्वागत किया साथी सभी सभासदों ने समर्थन देते हुए कहा की जिस तरह पहले भी भाजपा प्रत्याशी को जिताया था फिर दोबारा से हम सब मिलकर जिताएंगे|


नगर पालिका पूर्व चेयरमैन पिंकी गर्ग एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेता हितेश गर्ग ने बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप चौधरी का स्वागत किया और यह कहा हमारी इस सीट पर पूर्व में भी कब्जा था और आगे भी जारी रहेगा हम प्रदीप चौधरी को तन मन धन से चुनाव लड़ आएंगे और बीजेपी के प्रत्याशी को जीत आएंगे और माननीय योगी को फिर से मुख्यमंत्री बनाएंगे| इस अवसर पर भाजपा नेता तथा पूर्व चेयरमैन हितेश गर्ग विधानसभा संयोजक जय प्रकाश शर्मा जी भी उपस्थित रहे|