विभागीय बौद्धिक प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभाएं 

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर ककोड़। कस्बे स्थित भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या में शुक्रवार को विभागीय बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 12 विद्यालयों के करीब 200 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

विजेता टीम और विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। सिकंदराबाद, बुलंदशहर, डिबाई, खुर्जा, गुलावठी आदि स्थानों के विद्यालयों से आये विद्यार्थियों ने आयोजित मूर्तिकला, चित्रकला, विभागीय संस्कृति महोत्सव गीत प्रतियोगिता,आशू भाषण, लोकगीत, प्रश्न मंच, पत्रवाचन समेत अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया। सभी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम और विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

प्रतियोगिता संयोजक रघुवीर सिंह, मोहित सिंह चौहान, राजीव कुमार पाण्डेय, मनोज कुमार मिश्र, विद्यालय के प्रबंधक सुभाष चंद सिंघल, अध्यक्ष विजय कुमार सिंघल, नगर पंचायत चेयरमैन मोहित सिंघल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता के आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।