विवाहिता से दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@ककोड़। कोतवाली के गांव निवासी विवाहिता ने गांव के युवक पर तीन युवकों के साथ अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दर्ज मुकदमे में बताया गया है कि आरोपी युवक सौरभ ने 23 दिसंबर को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने तीन साथियों के साथ विवाहिता को अगवा कर अंजान स्थान पर साथियों की मदद से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 26 दिसंबर को पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छूटकर आइ।और पूरी घटना परिजनों को बताई।