वैक्सीन अवश्य लगवाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें : जाकिर हुसैन

Spread the love

IN8@पिनगवां… भाजपा नेता व पूर्व विधायक चौ. ज़ाकिर हुसैन, उनकी धर्मपत्नी नसीमा हुसैन व उनकी सुपुत्री डॉ. तसनीम हुसैन ने हरियाणा विधान सभा चंडीगढ़ में कोविड वैक्सीन लगवाई।
ज़ाकिर हुसैन व उनकी धर्मपत्नी नसीमा हुसैन ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिसने भी वैक्सीन नहीं लगवाई है वो वैक्सीन जरूर लगवाएं। कोविड को रोकने में वैक्सीन बहुत मददगार साबित हो रही है। वैक्सीन लगवाए जाने से लोगों पर कोरोना का असर कम होता है।
उन्होंने कहा कि बहुत आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें लेकिन मास्क का इस्तेमाल ज़रूर करें और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें। हुसैन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार लगातार हर व्यक्ति को वैक्सीन लगाने की पूरी कोशिश कर रही है, जिससे कि प्रदेश का हर व्यक्ति कोरोना से सुरक्षित हो सके। उन्होंने कहा कि कोरोना ने बहुत की खतरनाक रूप धारण किया हुआ है। कोरोना से देश में हजारों लोग रोजाना दम तोड़ रहे हैं।अब ब्लैक फ़ंगस कि बीमारी से भी बचना है , इसलिए सभी लोगों को और ज़्यादा एहतियात बरतनी होगी ।