व्यापारी कल्याण समिति गुलावठी द्वारा एसएसपी को प्रतीक-चिन्ह एवं सम्मान-पत्र सप्रेम भेंट कर किया सम्मानित

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर : मंगल पैंठ बाजार व्यापारी कल्याण समिति गुलावठी मौ. हारून किरमानी संरक्षक मेरठ मण्डल मेरठ, मौ. सिराज अध्यक्ष मेरठ मण्डल गुलावठी रामबाबू वर्मा संरक्षक बिजेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष दिवाकर सैनी सचिव द्वारा पुलिस कार्यालय में उपस्थित होकर|

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, के कार्यभार ग्रहण करने से लेकर वैश्विक महामारी कोविड-19 व उसके उपरांत जनपद में साप्ताहिक बाजारों व पथ विक्रेताओं जनपद के छोटे-छोटे दुकानदारों को भुखमरी की कगार से बचाने एवं संरक्षण प्रदान करने एवं जनपद में शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने व जनपद पुलिस की सक्रियता से सभी वर्ग के व्यापारीगण अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहे है |

जिसके परिपेक्ष्य में मंगल पैंठ बाजार व्यापारी कल्याण समिति गुलावठी द्वारा उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की गई तथा पूरे मण्डल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के स्नेह व संरक्षण के अद्वितीय सहयोग के लिए उन्हें प्रतीक-चिन्ह एवं सम्मान-पत्र सप्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य, दीर्घायु होने की जनपद व मंडल के वैण्डर्स द्वारा कामना की गई ।