व्यापारी की हत्या को लेकर व्यापारी सुरक्षा फोरम ने एसएसपी कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन

Spread the love



सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज स्याना कस्बे के 1 गुण व्यापारी प्रदीप अग्रवाल की 12 मार्च सुबह घर से मंडी जाते समय अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट के साथ हत्या कर दी इस घटना के समस्त व्यापारी वर्ग में रोष एवं असुरक्षा की भावना पैदा हुई है विधानसभा चुनाव के बाद जनपद में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं जिसको लेकर व्यापारी सुरक्षा फॉर्म के प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त जिला अध्यक्ष राकेश मित्तल व्यापारियों के साथ मिलकर एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।

साथ ही मांग की व्यापारी सुरक्षा फॉर्म संस्था आपसे अनुरोध करता है प्रदीप अग्रवाल के साथ घटी लूटपाट के बाद हत्या की घटना का जल्द से जल्द खुलासा हो अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिले व्यापारी की सुरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेंस प्रदान किए जाएं जिले भर में प्रमुख चौराहों पर सड़कों पर गश्त बढ़ाई जाए जिसमें व्यापारी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें ।

सरकार द्वारा व्यापारी प्रदीप अग्रवाल के परिवार की आर्थिक सहायता प्राप्त होनी चाहिए इस अवसर पर नरेश वर्मा वैभव अग्रवाल प्रदीप वर्मा भूपेंद्र कुमार गौरव बंसल राकेश वर्मा सर्राफ अनुज अग्रवाल सुमित सक्सेना मनोज कुमार आशू कंसल हरीश अग्रवाल पृथ्वीराज सिंह आदि उपस्थित रहे।