संवाददाता@ असंध। कोरोना वायरस महामारी के चलते सरकार द्वारा मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है ताकि इस महामारी से बचा जा सके । जो लोग मास्क का प्रयोग नही कर रहे है उनसे 500 रुपये के हिसाब से जुर्माना वसूला जा रहा है और उन्हें मास्क वितरित करके इसका प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया । बाजार मे बिना मास्क लगाएं घूम रहे लोगों के पुलिस द्वारा चालान किए गए । थाना प्रभारी मुनीष कुमार ने कहा कि जो लोग इस महामारी मे बिना मास्क लगाएं बाहर घूम रहे उनसे 500 रुपये जुर्माना वसूल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जरूरी काम के लिए ही घर से बाहर निकले और मास्क का प्रयोग करे वही सोशल डिस्टेसिंग का पालन करे।
Related Posts
क्रांतिकारियों के त्याग व बलिदान के कारण मिली देश को आजादी
IN8@गुरुग्राम : देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर साईबर सिटी उत्साहित हैं। इसी क्रम में…
फरीदाबाद में 190 नए संक्रमित, 158 हुए ठीक
IN8@फरीदाबाद….. जिले में पांच दिनों से कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं ठीक होने…
नए काले कानूनों से होगा जनता का शोषण और पूंजीपतियों का पोषण: चौधरी संतोख सिंह
IN8@गुरुग्राम…..किसानों की मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने…
