शाह का बड़ा दावा: बंगाल में पहले चरण की 30 में से 26 सीटों पर खिलेगा कमल

Spread the love

IN8@नई दिल्ली,(भरत निषाद)….27 मार्च को दो राज्यों में हुए पहले चरण के मतदान के बाद बंपर वोटिंग को देेखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने प्रचंड बहुमत का दावा किया है। अमित शाह ने एक तरफा जीत का दावा करते हुए कहा कि बंगाल में पहले चरण की 30 सीटों में से 26 सीटों पर कमल खिलेगा और असम में 47 में से 37 सीटें फिर हमारे खाते में आएंगी। 


अमित शाह ने कहा कि असम में भाजपा सरकार के कामकाज का असर साफ दिख रहा है। असम में भाजपा को बड़ा जनसमर्थन मिल रहा है। असम में पहले चरण की 47 सीटों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिल रहा है और 37 सीटों पर एक बार फिर कमल खिलने वाला है। अमित शाह ने कहा कि असम में जितनी सीटें हमारे पास हैं, उससे भी ज्यादा सीटों के साथ हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। अमित शाह ने बंगाल में एक बार फिर 200 सीटें जीतने के अपने दावे को फिर से दोहराया।