शिक्षक एवं शिक्षा मित्रों को किया सम्मानित

Spread the love

सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान मे शहर के संवलियन विद्यालय हरिशचन्द्रनगर मे शिक्षक व शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएसए बीके शर्मा व वशिष्ठ अतिथि बार एसोसिएन के अध्यक्ष सुमन राघव व महासचिव जितेन्द्रलोधी रहे।

सम्मान समारोह मे मुख्य अतिथि बीएसए बीकेशर्मा,वशिष्ठ अतिथि जिला बार एसोसिएशन केअध्यक्ष सुमन राघव व महासचिव जितेन्द्रलोधी,एबीएसए नगर अनिल कुमार एवं पोस्कोन्यायालय के अधिवक्ता वरूण कौशिक ने शिक्षक अबरार खान,विद्यु लेखा कौशिक,रूस्तम जमा, रूपेश भारद्वाज, फराह ग्यास, निधि चैधरी, नजर अब्बास, रिहाना तबस्सुम, रिजवाना अख्तर, सुचेता यादव, रेखा रानी तथा शिक्षा मित्र गीता लोधी,राखी यादव,सीमा रानी, ममता रानी, कविता वर्मा,अन्जुम आरा,रहनुमा बेगम कोशिक्षा के क्षेत्र मे बेहतर कार्य करने के लिए प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन नजर अब्बास ने किया। इस मौके पर एबीएसए अनिल कुमार ,सभासद अजय कुमार,वरिष्ठ लेखाकार ओमपाल सिंह,एसआरजी सचिन गुप्ता,संजीव गौड़,डायट मंटर पिंकी पवांर,तरन्नुम जहाँ, डायट प्रवक्ता वंदना समेत सैकडो शिक्षक,शिक्षिकाए व उनके परिजन उपस्थित रहे।