शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय: विधायक ने 1.5 करोड़ की लागत से बनने वाले उच्च माध्यमिक विद्यालय का किया शिलान्यास​

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र के शैक्षिक विकास को नई ऊंचाई देने के संकल्प के साथ विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने ग्राम भटपुरा में ‘उच्च माध्यमिक विद्यालय’ के भवन का विधि-विधान से शिलान्यास किया।

यह विकास कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा व मार्गदर्शन में क्षेत्र को दी जा रही बड़ी सौगातों में से एक है।​शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि युवाओं को बेहतर शिक्षा और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। इस विद्यालय के बनने से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

विधायक ने इस परियोजना के लिए मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री का आभार व्यक्त किया ।​इस अवसर पर ग्राम प्रधान मनोज शर्मा अरविन्द दीक्षित जी सोनू शर्मा टोनी भाटी तारा चंद शर्मा कपिल यादव प्रमुख सिंह ओमप्रकाश चौधरी रतन वीर सोराज bdc सुन्दर सिंह तनवीर चौहान आजाद यादव वीरेंद्र यादव संजय भराना अनिल यादव सुखवीर भाटी कुलदीप शर्मा टिनी भाटी राकेश प्रधान कटार सिंह शेर मोहम्मद जोंटू अनुज पवार रिंकू शर्मा पीतम शर्मा सहित भारी संख्या में ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विद्यालय की सौगात मिलने पर विधायक जी का भव्य स्वागत कर आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *