शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने बिजली घर पर एसडीओ को ज्ञापन सौपा

Spread the love

सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर : औरंगाबाद में ओवरलोड गन्ने के भरे ट्रकों से जर्जर पड़ी विधुत लाइन से टकराने पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर शिव सेना का गुस्सा फूट पड़ा गुस्साए कार्यकर्ताओ ने बिजली घर पर प्रदर्शन कर एसडीओ को ज्ञापन दिया शिव सेना के नगर प्रमुख प्रवेश लोधी, ने बताया कि स्याना बस स्टैंड से लेकर टाउन बिजली घर तक विधुत कनेक्शन होने के बाबजूद वहां कोई खंबा नही है इस दिनों गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक यहां से रोजाना गुजरते है बीती रात लटूर मार्किट के सामने ट्रक से विधुत तार छू गया ओर हादसा होने से बाल बाल बच गया एसडीओ से कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन आज तक कोई समाधान नही हो सका एसडीओ को दोपहर प्रवेश लोधी ने फोन किया प्रवेश लोधी, का आरोप है |

एसडीओ ने फोन रिसीव नही किया एक्सईएन से इसकी शिकायत की बाद में कार्यकर्ता एकत्रित होकर बिजली घर पर पहुँचे ओर वहां हंगामा खड़ा कर दिया हंगामे को देख एसडीओ कार्यालय से बाहर निकले ओर उन्हें देखते ही पारा शिव सेनिको का पारा चढ़ गया उन्होंने एसडीओ को खरी खोटी सुना डाली बाद में एसडीओ द्वारा समस्या के समाधान का आश्वाशन देकर उन्हें शान्त किया प्रवेश लोधी, ने समस्या न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है|

प्रदर्शन में सतेंद्र लोधी, विशाल, उपेंद्र कुमार, भूप सिंह, मुन्ना लोधी, बबलू कुमार, फिरोज, वकील, पिंटू गुर्जर, सतवीर, आदि मौजूद रहे ।