प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। श्री कुंज बिहारी निधिवन सेवा समिति द्वारा संयुक्त व्यापार मंडल के समस्त पदधिकारी द्वारा लॉक डाउन के दौरान किए गए कार्य और सेवा को देखते हुए रविवार को जिला चेयरमैन पंडित अशोक भारतीय एवं जिला कोऑर्डिनेटर प्रवीण बत्रा को संयुक्त व्यापार मंडल के प्रतिनिधि के रूप मेंं श्री कुंज बिहारी निधिवन सेवा समिति के अध्यक्ष अनुभव गोयल स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अनुभव गोयल ने बताया पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। लंबे लॉकडाउन के दौरान इस बीमारी से जंग जारी है। कोविड -19 संक्रमण को रोकने के लिए हमारे योद्धा डाक्टर, नर्स, पुलिसकर्मी, सफाई कर्मचारी जुटे हैं। उनका योगदान सराहनीय है। वहीं ऐसे में व्यापारी वर्ग भी लॉक डाउन की स्थिति में लगातार बिना किसी डर के जरूरतमंदो को राहत सामाग्री पहुंचाने में अग्रसर रहा है। योद्धाओं को नमन है। कोविड वारियर जो योगदान कर रहे हैं, वह आने वाले दिनों में इस बीमारी से लडऩे के लिए प्रेरणा देगा।
Related Posts
राजनैतिक प्रशिक्षण केंद्र को जमीन देने के लिए निगम ने उजाड़े आशियाने
मकान टूटते देख बिलखते रहे बच्चे, एक पल में ढेर हुआ बरसों का आशियानासामान को बाहर फेंककर निगम ने किया…
सड़क सुरक्षा माह जनवरी 2023 का शुभारंभ
गाजियाबाद। सड़क सुरक्षा माह जनवरी 2023 का गुरुवार को गुरूकुल दी स्कूल में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा…
लोनी मे हिन्दू रक्षा दल ने की चैयरमेन प्रत्याशी की घोषणा
प्रमोद शर्मा @ आगामी नगर पालिका में आने वाले नगर पालिका परिषद चुनाव में श्रवण चन्देल हिन्दू रक्षा दल के…
